Bharat Update टीम की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, चैनल लॉन्च पर दी शुभकामनाएं

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करती भारत Update की टीम
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करती भारत Update की टीम

दिल्ली में Bharat Update के मैनेजमेंट ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। चैनल के आगामी लॉन्च को लेकर यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है, जिसमें मीडिया की भूमिका और जिम्मेदार पत्रकारिता पर भी चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत Update की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है और निष्पक्ष व जिम्मेदार पत्रकारिता आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

इस अवसर पर Bharat Update के चेयरमैन सूरज राम, MD & Editor-in-Chief विवेक पाठक, डायरेक्टर संजीव सिंह और यूपी हेड पार्थ सिंह मौजूद रहे। टीम ने रक्षा मंत्री को चैनल की कार्ययोजना, संपादकीय नीति और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने MD & Editor-in-Chief विवेक पाठक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवा नेतृत्व और नई सोच के साथ मीडिया क्षेत्र में आगे बढ़ना देश के लिए सकारात्मक संकेत है। वहीं भारत Update की ओर से बताया गया कि चैनल आधुनिक तकनीक और मजबूत डिजिटल टीम के साथ तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

रक्षा मंत्री ने टीम को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने की सलाह देते हुए उम्मीद जताई कि Bharat Update जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देगा। यह मुलाकात चैनल के लिए एक नई दिशा और ऊर्जा देने वाली साबित हो सकती है।

संबंधित खबरें

हूती विद्रोहियों से उलझा पाकिस्तान, तो इन मोर्चों पर बढ़ जाएगी मुश्किलें

Weather Alert: यूपी-बिहार और दिल्ली समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आज का मौसम

सोनम वांगचुक फिर शुरू करेंगे आंदोलन, 6 साल से अटकी इन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे पर्यावरणविद्

भारत में अब तेजी से बनेंगे इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, 15 राज्यों में 106 नई परियोजनाओं को मंजूरी

क्या सऊदी अरब की मदद कर हूती विद्रोहियों से उलझ जाएगा तुर्की?

Recommended Stories