अयोध्या में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट, महिला ने ग्राहक बनकर दिया वारदात को अंजाम

Ayodhya के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली लूट की वारदात सामने आई है। मंगल बाजार निवासी महेश कुमार की ज्वेलरी शॉप “महेश ज्वेलर्स” को निशाना बनाते हुए एक महिला ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया।

ग्राहक बनकर पहुंची महिला

एक नकाबपोश महिला दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची उसने दुकानदार से हार और चैन दिखाने को कहा और कई डिजाइन देखने के बाद एक सेट पसंद कर लिया।

चालाकी से कर्मचारियों को भेजा बाहर

महिला ने प्यास लगने का बहाना बनाकर पानी मांगा, जिस पर कर्मचारी अंकित कुमार को बाहर भेज दिया गया। फिर उसने समोसा खाने से मना कर मिठाई मंगवाई, जिससे दूसरा कर्मचारी भी दुकान से बाहर चला गया।

बातचीत में उलझाकर दिया वारदात को अंजाम

महिला ने बातचीत के दौरान कहा कि उसका पति पैसे लेने गया है और वह इंतजार कर रही है। इसी बीच, जैसे ही दुकानदार व्यस्त हुआ, महिला ने काउंटर पर रखे हार और चैन उठा लिए।

तमंचा दिखाकर फरार

दुकान के बाहर मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले महिला ने तमंचा दिखाकर सभी को डरा दिया इसके बाद वह जेवर लेकर मौके से फरार हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी के अनुसार, मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और आसपास के 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

संबंधित खबरें

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ने का फैसला

लद्दाख पर चीन को भारत का दो टूक जवाब, MEA बोला- इनकार से नहीं बदलेगा सच

कन्नौज में पूर्व BJP सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल

‘कांग्रेस ने CEC को मंत्री और राज्यपाल बनाया’, राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार

Recommended Stories