Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

बलिया में प्रसूता व जुड़वा नवजात की मौत के बाद सनसनी, टॉयलेट में मिले शव; अस्पताल सील, डॉक्टर हिरासत में


बलिया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने Purvanchal Hospital को सील कर दिया है। आरोप है कि प्रसूता महिला और उसके जुड़वा नवजात शिशुओं की मौत के बाद उनके शव अस्पताल के टॉयलेट में छिपाकर रख दिए गए थे।

मामला बलिया के विजयीपुर स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल का है। जानकारी के मुताबिक Rampur Boha Ankhar गांव की रहने वाली एक प्रसूता महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इलाज के दौरान प्रसूता और उसके जुड़वा नवजात बच्चों की मौत हो गई।

जब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची तो आरोपी डॉक्टर चन्द्रशेखर सिंह ने पहले दावा किया कि नवजात शिशुओं के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं, लेकिन बाद में यह बात झूठी साबित हुई।

परिजनों और स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद जब अस्पताल परिसर की जांच की गई तो अस्पताल के टॉयलेट से दोनों नवजात शिशुओं के शव बरामद हुए, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।

बताया जा रहा है कि बलिया में पूर्वांचल हॉस्पिटल नाम से चार अस्पताल संचालित हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने अस्पताल को सील कर दिया है और डॉक्टर चन्द्रशेखर सिंह को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

दुनियाभर के कई देशों में Facebook और Instagram यूजर्स को शुक्रवार शाम से दिक्कतों का

आगरा। ताजनगरी आगरा में भारत अपडेट द्वारा आयोजित “कुशल नेतृत्व, बढ़ता उत्तर प्रदेश” कॉन्क्लेव प्रदेश

Weather Alert : दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का असर

Aaj Ka Rashifal : 29 मई को मन के कारक चंद्रमा का गोचर शुक्र ग्रह

NEET UG Re-Exam : नीट पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की

Gujarat News : हमारे देश में आज भी लोग ‘डायन’ और तांत्रिकों में अंधविश्वास करते

Blue Origin : एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ अंतरिक्ष दौड़ में शामिल जेफ बेजोस

West Bengal News : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हालिया विधानसभा चुनाव

Hamirpur Bridge Collapse : हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो

Punjab News : जागरूकता और आपसी सहयोग के माध्यम से पर्यावरण संबंधी नियमों के पालन

Punjab News : महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों अर्पित पराशर