Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है

बैंक रिटायर कर्मचारियों का देशव्यापी आंदोलन तेज, वाराणसी में जोरदार प्रदर्शन; 16 जनवरी को फिर होगा बड़ा धरना

मांगो के समर्थन

देश भर के बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। ऑल इंडिया बैंक रिटायरी फेडरेशन (AIBRF) के आह्वान पर यह आंदोलन का दूसरा चरण है। इसी क्रम में, हाल ही में वाराणसी के लंका क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के गेट पर कर्मचारियों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपनी न्यायसंगत मांगों को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए 16 जनवरी को एक और बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है।

AIBRF की उत्तर प्रदेश राज्य सेंट्रल कमेटी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में यह आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आंदोलन रिटायर कर्मचारियों की पांच प्रमुख मांगों पर केंद्रित है। AIBRF वाराणसी यूनिट द्वारा 9 जनवरी को सेंट्रल बैंक रीजनल ऑफिस, लंका में दोपहर 1 बजे से द्वितीय चरण का धरना प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इससे पूर्व 26 दिसंबर को इंडियन बैंक, नदेसर शाखा पर भी भारी भीड़ के साथ पहला धरना प्रदर्शन किया गया था।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख माँगे निम्नलिखित हैं:

1. आरबीआई (RBI) फॉर्मूले के अनुसार पेंशन अपडेशन लागू किया जाए।

2. वर्ष 2012 के बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों को स्पेशल अलाउंस पर रिटायरमेंट बेनिफिट्स प्रदान किए जाएं।

3. रिटायर कर्मचारियों के ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस पर शून्य (Zero) GST लगाया जाए।

4. रिटायर कर्मचारियों के लिए सुपर टॉप-अप मेडिकल इंश्योरेंस में इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) द्वारा L-1 प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित हो।

5. रिटायर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु IBA में शीर्ष स्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली की स्थापना की जाए।

इस आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए, AIBRF वाराणसी यूनिट ने अगले चरण की घोषणा कर दी है। तीसरा और आगामी धरना प्रदर्शन 16 जनवरी को बैंक ऑफ इंडिया, जोनल ऑफिस, महमूरगंज, वाराणसी पर दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा। संगठन ने सभी बैंक सदस्यों और पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में पिछली भीड़ से भी अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन करें।

रिटायर्ड कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख और न्यायोचित माँगे पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह देशव्यापी आंदोलन और हड़तालें इसी तरह जारी रहेंगी। एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

संबंधित खबरें

शनिवार शाम दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए

सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा में 2478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और

शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर के जनाजे के वायरल वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को स्पेशल पब्लिक

पहले टी20 में भारत की हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को दूसरे मुकाबले में डेब्यू

महाराष्ट्र में कथित पेपर लीक के बाद 28 जून की MAHA TET परीक्षा स्थगित कर

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के अनुसार सिया गोयल और चेतन चौधरी

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में पार्किंग विवाद से शुरू हुआ मामला गिरफ्तारी, विरोध प्रदर्शन और बॉर्डर

आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका न मिलने पर सोशल मीडिया पर

776 रन और 72 छक्कों के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू न मिलने से टीम

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र और बल्लेबाजी पर सवाल उठाते