Bigg Boss 20 Grand Premiere: टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20‘ को लेकर दर्शकों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। शो का ग्रैंड प्रीमियर आज होने जा रहा है। एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे। अपने खास अंदाज, दमदार स्वैग और मनोरंजन से भरपूर अंदाज में सलमान नए सीजन की शुरुआत करेंगे।
ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान खान नए कंटेस्टेंट्स का दर्शकों से परिचय कराएंगे। इसके अलावा वह अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से भी शो में मनोरंजन का तड़का लगाते नजर आएंगे।
कब और कहां देख सकेंगे Bigg Boss 20?
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर डिजिटल प्लेटफॉर्म JioHotstar पर आज रात 9 बजे से स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं टेलीविजन दर्शकों के लिए शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे से होगा। यानी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शक शो को पहले देख सकेंगे, जबकि टीवी पर इसका प्रसारण कुछ देर बाद शुरू होगा।
कंटेस्टेंट्स को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट
बिग बॉस के हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों में कंटेस्टेंट्स को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है। फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार कौन-कौन से सेलिब्रिटी और चर्चित चेहरे बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं।
प्रीमियर से पहले मेकर्स ने शो के कई प्रोमो जारी किए हैं, जिनसे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
कौन-कौन बन सकता है Bigg Boss 20 का हिस्सा?
मीडिया रिपोर्ट्स और सामने आए प्रोमो के आधार पर इस सीजन में कई चर्चित चेहरों के शामिल होने की चर्चा है। संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुणाल तंवर, ईशा रिखी, आसिफ खान, रोहेद खान, फैसल खान, कनिका मान, यंग डसा, खुशी दुबे, रिया अहीर और लव गिल जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
नए लुक ने बढ़ाई दर्शकों की एक्साइटमेंट
शो के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने बिग बॉस हाउस की झलक भी दर्शकों के साथ साझा की है। इस बार घर को नए डिजाइन और फ्रेश लुक के साथ तैयार किया गया है। घर के नए सेटअप में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जो गेम को पहले से ज्यादा दिलचस्प बना सकते हैं।
‘वरदान’ ट्विस्ट क्या है?
इस बार ‘बिग बॉस 20’ में ‘वरदान’ नाम का एक नया ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा। इसे एक तरह की एक्स्ट्रा लाइफलाइन बताया जा रहा है।
इस ट्विस्ट के तहत अगर कोई कंटेस्टेंट घर से बेघर होने की स्थिति में पहुंचता है, तो उसके पास गेम में बने रहने का एक और मौका हो सकता है। इससे शो में एविक्शन और गेम की रणनीति दोनों पहले से ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।
सलमान खान फिर संभालेंगे शो की कमान
सलमान खान की होस्टिंग बिग बॉस की पहचान बन चुकी है। हर सीजन में उनका वीकेंड का वार दर्शकों के बीच खास चर्चा में रहता है। ऐसे में नए सीजन में भी फैंस को सलमान के उसी बेबाक और मनोरंजक अंदाज का इंतजार है।
अब देखना होगा कि ‘बिग बॉस 20’ का पहला दिन दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है और घर में एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट्स गेम को किस दिशा में लेकर जाते हैं।