Bigg Boss 20: बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेंगे दो-दो जीवनदान, सलमान बोले- ‘तथास्तु’

Bigg Boss 20 में दर्शकों को नया और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। शो में कंटेस्टेंट्स को दो-दो जीवनदान मिलेंगे, जिससे घर के अंदर मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है।
Bigg Boss 20

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 के आगाज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शो का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 से होने जा रहा है और इससे पहले मेकर्स ने नया प्रोमो जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इस बार शो में ऐसा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जो कंटेस्टेंट्स के पूरे गेम को बदल सकता है।

बिग बॉस में आया ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का ट्विस्ट

नए प्रोमो में सलमान खान एक खास ‘तथास्तु’ ट्विस्ट के साथ नजर आ रहे हैं। प्रोमो में युद्ध का माहौल दिखाया गया है, जहां दो योद्धा घायल होकर जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद सलमान खान की एंट्री होती है और वह उन्हें जीवनदान देते हैं। सलमान बताते हैं कि इस बार बिग बॉस के घरवालों को एक नहीं, बल्कि दो-दो मौके मिलेंगे। यानी कंटेस्टेंट्स के पास गेम में टिके रहने के लिए अतिरिक्त जीवनदान होगा।

सेफ गेम खेलने का मौका नहीं

‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का यह ट्विस्ट कंटेस्टेंट्स के लिए राहत के साथ-साथ चुनौती भी लेकर आएगा। जब खिलाड़ियों के पास अतिरिक्त मौका होगा, तो उनसे ज्यादा जोखिम लेने और खुलकर गेम खेलने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में घर के अंदर दोस्ती, दुश्मनी, रणनीति और टकराव पहले से ज्यादा दिलचस्प हो सकते हैं। मेकर्स ने प्रोमो के जरिए साफ संकेत दिया है कि Bigg Boss 20 में इस बार गेम सिर्फ नॉमिनेशन और एलिमिनेशन तक सीमित नहीं रहने वाला है।

6 सितंबर से शुरू होगा Bigg Boss 20

बिग बॉस हिंदी का यह 20वां सीजन है और सलमान खान एक बार फिर शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा।
फिलहाल मेकर्स ने सभी कंटेस्टेंट्स के नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई टीवी और सोशल मीडिया सितारों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का यह नया फॉर्मूला बिग बॉस के घर में कितना बड़ा घमासान मचाता है और कौन सा कंटेस्टेंट इस मिले हुए मौके का सबसे ज्यादा फायदा उठाता है।

संबंधित खबरें

‘यूपी चुनाव की लड़ाई फिर 80-20 पर आई’, सीएम योगी का अखिलेश की PDA पर कसा तंज

राहुल-प्रियंका के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज, आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने का आऱोप

PM मोदी के राजनीतिक सफर के 25 वर्ष: ‘CM पद की शपथ लेते समय नहीं सोचा था कि यहाँ तक आऊंगा’

ECI ने उजागर की पूरी टाइमलाइन: राहुल गांधी के धरना प्रदर्शन पर आयोग का सवाल, ‘4 बजे तक क्यों नहीं मिला कोई अनुरोध?’

‘खानदान में जन्म लेने भर से PM नहीं बन सकते, जनादेश चाहिए तो सेवा कीजिए’, राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला

Recommended Stories