बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है इस बार परीक्षा में करीब 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इस साल कुल 81.79 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। अगर पास होने वाले छात्रों की बात करें तो इस बार 6 लाख 1 हजार 390 लड़के पास हुए हैं, जबकि 6 लाख 34 हजार 353 छात्राएं सफल हुई हैं। यानी साफ है कि रिजल्ट में लड़कियों ने बढ़त बनाई है। इस बार दो लड़कियों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. जिनका नाम है पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन दोनों ने कुल 492 मार्क्स यानी 98.4% मार्क्स मिले हैं।
Bihar Matric Result 2026: टॉप-10 में 139 स्टूडेंट्स शामिल
बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप-10 की लिस्ट में कुल 139 स्टूडेंट्स शामिल हैं, जिसमें छात्रों की संख्या 82 और छात्राओं की संख्या 57 है.
10वीं में किस श्रेणी में कितने पास?
प्रथम श्रेणी
- छात्र: 2,34,501
- छात्राएं: 2,09,222
- कुल: 4,43,723
द्वितीय श्रेणी
- छात्र: 2,25,011
- छात्राएं: 2,50,500
- कुल: 4,75,511
तृतीय श्रेणी
- छात्र: 1,35,676
- छात्राएं: 1,67,427
- कुल: 3,03,103
स्टूडेंट्स बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर रोल नंबर और रोल कोड से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
खबर पर अपडेट जारी है…








