Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

दादरी से अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल, भाजपा पर जमकर किया जुबानी प्रहार

अखिलेश यादव ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से रणनीति तेज कर दी है। गौतमबुद्ध नगर के दादरी में आयोजित समाजवादी समानता भाईचारा रैली में उन्होंने शामिल होकर चुनावी माहौल को गरमा दिया।

रैली में भाजपा पर अखिलेश ने किया तीखा प्रहार

अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी रैली की चर्चा से विपक्ष घबरा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की रैलियों में लोग खुद नहीं आते, बल्कि उन्हें लाया जाता है और सरकारी तंत्र का सहारा लिया जाता है।

एयरपोर्ट और विकास पर अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जिन एयरपोर्ट्स का उद्घाटन किया गया, उनमें से कई बंद हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्घाटन केवल बेचने के लिए किए जा रहे हैं और विकास के दावे खोखले हैं।

पीएम मोदी पर बिना नाम लिए अखिलेश ने साधा निशाना

अखिलेश ने बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा और कहा कि कुछ लोग अंधविश्वास के कारण नोएडा नहीं आते। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी सरकार के समय बनी मेट्रो ने ही दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ा।

PDA को अखिलेश ने बताया सामाजिक आंदोलन

अखिलेश यादव ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को एक सामाजिक आंदोलन बताते हुए कहा कि यह सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सिर्फ एक चुनाव के लिए नहीं, बल्कि समाज में बराबरी और न्याय के लिए है।

संविधान बचाने की भी अखिलेश ने की अपील

अखिलेश ने संबोधन में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान को खतरा है और इसे बचाने के लिए नकारात्मक विचारधारा को हटाना जरूरी है और उनका लक्ष्य देश को एकजुटता और बराबरी की दिशा में आगे बढ़ाना है।

रोजगार और युवाओं पर भी अखिलेश ने किया फोकस

अखिलेस यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बड़े निवेश और MOU सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं और युवाओं को रोजगार नहीं मिला। लेकिन हम वादा करते हैं कि अगर 2027 में हमारी समाजवादी पार्टी यूपी में आई तो उनकी सरकार में युवाओं को नई तकनीकों के साथ रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

किसानों के लिए अखिलेश ने किए बड़े वादे

अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि जमीन लेने पर उचित मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने वादा किया कि समाजवादी सरकार आने पर किसानों को बाजार दर पर मुआवजा मिलेगा और पंचायत व्यवस्था को फिर से मजबूत किया जाएगा।

इस तरह दादरी रैली के जरिए अखिलेश यादव ने 2027 चुनाव के लिए बड़ा संदेश दिया और भाजपा के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया।

संबंधित खबरें

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने

“तथ्यों पर बहस कीजिए, पत्रकारों पर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद कीजिए” राम मंदिर से जुड़े

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम ने जनजीवन प्रभावित कर दिया, कई