बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, ‘लाड़ली बहनों’ की सराहना

Mumbai News : बिहार में एनडीए (NDA) को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास और सुशासन की जीत है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में कई योजनाएँ लागू की गईं, जिसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं और छात्रों को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ‘लाड़ली बहनों’ के सहयोग ने भी इस जीत में अहम भूमिका निभाई।

बिहार में विकास और सुशासन को मिली समर्थन

शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने मत-चोरी का झूठा दावा फैलाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने अपने वोट से करारा जवाब दिया। बिहार के नतीजों से यह स्पष्ट हो गया है। जनता ने विकास और सुशासन को स्पष्ट समर्थन दिया है और अब बिहार की वास्तविक रूप से सर्वांगीण विकास की यात्रा शुरू हो गई है।

इस दौरान एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को फोन कर बिहार में मिली जीत पर बधाई दी। शिंदे ने दोनों नेताओं को उनके नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनता अब वास्तविक काम करने वालों के साथ है और हर जगह यही नजर आ रहा है। इसलिए विपक्ष के झठे दावों में जनता नहीं फंस रही।

महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों तक सिमटा

आपको बता दें कि 14 नवम्बर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए। सुबह से लेकर आखिरी मतगणना तक एनडीए ने हमेशा बढ़त बनाए रखी। कुल 243 सीटों में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीजेपी ने 89, जेडीयू (JDU) ने 85, चिराग पासवान की पार्टी ने 19, हम ने 5 और आरएलपी (RLP) ने 4 सीटें जीतीं। वहीं महागठबंधन को पिछले दो दशकों में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा और यह सिर्फ 35 सीटों तक सिमट गया। इसमें सिर्फ राजद (RJD) ने दहाई का आंकड़ा छूते हुए 25 सीटें हासिल कीं, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 50 सीटें कम थी।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories