Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

The Kerala Story 2’ की रफ्तार धीमी, ‘O Romeo’ और ‘Assi’ का भी फीका प्रदर्शन

The Kerala Story 2, O Romeo और Assi फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी कमाई की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। सोमवार के आंकड़ों में ‘The Kerala Story 2’, ‘O Romeo’ और ‘Assi’ तीनों फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘The Kerala Story 2’ ने सोमवार को करीब 1.06 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि रविवार को फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रिलीज के 18 दिन बाद भी फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है और इसका कुल कलेक्शन लगभग 48.86 करोड़ रुपये हो चुका है।

वहीं ‘Assi’ फिल्म का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा। रिलीज के करीब 22वें दिन इस फिल्म ने महज 8 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब तक इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 10.83 करोड़ रुपये ही रहा है, जो उम्मीदों से काफी कम माना जा रहा है।

दूसरी ओर ‘O Romeo’ ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया है। सोमवार को फिल्म ने 18 लाख रुपये कमाए, जबकि रविवार को इसकी कमाई करीब 50 लाख रुपये रही थी। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 72.43 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, हालांकि यह अभी भी 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाई है।

19 मार्च को ‘Dhurandhar 2’ की रिलीज के साथ इन फिल्मों को कड़ी टक्कर मिल सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इनकी पकड़ बरकरार रहती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।