चीन के बाद नेपाल ने भारत के 3 इलाकों को बताया अपना, MEA ने दिया करारा जवाब

India Nepal Relation : चीन के बाद नेपाल ने भारत के तीन इलाकों को अपना बता कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा होने का दावा किया गया है।

नेपाल ने अपने नए 100-रुपये के नोट पर इनका नक्शा छापा है। जबकि ये तीनों इलाके भारत की सीमा के अन्दर आते हैं। बता दें कि इसी सप्ताह चीन ने भी अरुणाचल प्रदेश (AP) को चीन का हिस्सा बताकर जमीन से जुड़ा विवाद खड़ा किया था।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने सुनाई खरी-खरी

विदेश मंत्रालय (MEA) ने नेपाल को करारी चपत लगाते हुए कहा कि ऐसे दावों से सच्चाई नहीं बदलती। नेपाल को भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए। ऐसे दावे द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन करते हैं। भारत ने इस कदम की कड़ी निंदा की है और इसे एकतरफा कार्रवाई बताया है, जिसमें ऐतिहासिक तथ्यों को नजरअंदाज किया गया।

नेपाल पहले भी कर चुका है दावा

नेपाल ने ऐसे दावे पहले भी किए हैं। साल 2020 में जब नेपाल ने अपने मानचित्र में इन क्षेत्रों को शामिल किया था, तो भारत ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताकर विरोध जाहिर किया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नई दिल्ली ने साफ कहा था कि इस तरह गलत तरीके से दावा बढ़ाना स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

नेपाल ने अपने 100 रुपये के नए नोट पर जिन इलाकों को दिखाया है उन्हें भारत हमेशा से अपना मानता है। ऐसे में नेपाल सरकार का यह कदम दोनों देशों के बीच कड़वाहट पैदा कर सकता है।

क्या बोले नेपाल राष्ट्र बैंक प्रवक्ता

नेपाल राष्ट्र बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा कि नक्शा पहले से ही पुराने 100 रुपये के नोट में था और सरकार के फैसले के अनुसार इसे संशोधित किया गया है। नक्शे के पास अशोक स्तंभ छपा हुआ है जिस पर लिखा है कि लुंबिनी, भगवान बुद्ध का जन्मस्थान। पीठ पर एक सींग वाले गैंडे की तस्वीर है। इसे पहचानने में मदद करने के लिए बैंकनोट में एक सुरक्षा धागा और एक काला बिंदु भी है।

संबंधित खबरें

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

Recommended Stories