एक हादसे मे उजड़ा पूरा परिवार, जान देने जा रहे बेटे को बचाने में पिता की गई जान, फिर मां ने….।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के खवड्या पहाड़ पर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय कुणाल मुरलीधर चांदगुडे पहाड़ की खतरनाक चट्टान पर पहुंच गया था, उसे बचाने पहुंचे पिता मुरलीधर और मां संगीता भी हादसे का शिकार हो गए।
खवड्या पहाड़ से गिरकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रसिद्ध खवड्या पहाड़ की ऊंची चट्टान से गिरकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का एक भयावह वीडियो भी सामने आया है। मृतकों की पहचान कुणाल चांदगुडे (19), उनके पिता मुरलीधर चांदगुडे (48) और मां संगीता चांदगुडे (42) के रूप में हुई है।

बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय कुणाल मानसिक तनाव या किसी विवाद के चलते आत्महत्या करने के इरादे से खवड्या पहाड़ की खतरनाक चट्टान पर पहुंच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बेटे के पीछे उसके माता-पिता भी पहाड़ पर पहुंच गए और उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिश करने लगे।

युवक को बचाने के लिए बिछाया गया सुरक्षा जाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अग्निशमन दल ने युवक को सुरक्षित बचाने के लिए पहाड़ के नीचे सुरक्षा जाल बिछाया था। हालांकि, कुणाल लगातार अपनी जगह बदल रहा था और जाल की पहुंच से दूर जा रहा था। इसी दौरान बेटे को बचाने के लिए पिता मुरलीधर चट्टान के बेहद करीब पहुंच गए।

बेटे को पकड़ते ही बिगड़ा पिता का संतुलन

मुरलीधर ने जैसे ही कुणाल को पकड़कर पीछे खींचने की कोशिश की, उनका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते पिता और बेटा दोनों सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पति और बेटे को गिरता देख मां ने भी लगाई छलांग

आंखों के सामने पति और बेटे को खाई में गिरता देख संगीता सदमे में आ गईं। इसके बाद उन्होंने भी उसी चट्टान से छलांग लगा दी। तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उनकी मौत हो चुकी थी।

खवड्या पहाड़ पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, खवड्या पहाड़ पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण पहले भी कई हादसे और आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। घटना के बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

Recommended Stories

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?