भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP का दावा, सौरभ दास बोले- ‘मंत्री ने बातचीत का भरोसा दिया’

CJP-JP Nadda Meeting
CJP-JP Nadda Meeting
नई दिल्ली: कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के बीच पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सौरभ दास ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांगों पर उचित स्तर पर बातचीत कराने का भरोसा दिया है।

नड्डा के सामने रखीं मांगें

सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह और आशुतोष रांका दोपहर 12 बजे से जेपी नड्डा के आवास पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान पार्टी ने अपनी मांगें लिखित रूप में सौंपीं, जिनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या उन्हें पद से हटाने की मांग भी शामिल है।

‘अभी कोई पक्का आश्वासन नहीं मिला’

सौरभ दास के मुताबिक, जेपी नड्डा ने भरोसा दिलाया है कि वह इस मुद्दे पर उचित स्तर पर बातचीत करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस या अंतिम आश्वासन नहीं दिया गया है।

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

CJP प्रवक्ता ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

फिलहाल, सरकार की ओर से जेपी नड्डा और CJP नेताओं की मुलाकात या उसमें हुई बातचीत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

संबंधित खबरें

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत… 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया गोयल-चेतन चौधरी के तीसरे साथी को पुलिस ने पकड़ा

नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने, वारदात के बाद पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

नेपाल बाढ़ रेस्क्यू: नौ दिन बाद मलबे से जिंदा निकले दो लोग, जानिए कैसे बची जान

‘तेलंगाना आकर छात्रों से बात कीजिए’, राहुल गांधी को KTR ने दिया चैलेंज

Recommended Stories