स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने फ़हराया तिरंगा बोले- ‘देश को तोड़ने वाले ताकतों से सावधान रहने की ज़रुरत

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया और अपने संबोधन में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने देश विरोधी और विभाजनकारी ताकतों से सतर्क रहने का आह्वान किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों और शहीदों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में देश की एकता, विकास और नागरिकों की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

‘आजादी बलिदान और समर्पण का परिणाम’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को लंबे संघर्ष, बलिदान और अपार समर्पण के बाद भारत को आजादी मिली थी। आज हर भारतीय जिस स्वतंत्रता का अनुभव करता है, वह भारत माता के महान सपूतों और शहीदों के बलिदान, तपस्या और समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि आपसी मतभेदों और साजिशों के कारण देश लंबे समय तक गुलामी में रहा, लेकिन भारतीयों ने कभी भी गुलामी को अपने मन और मस्तिष्क से स्वीकार नहीं किया।

‘आजादी का मतलब सिर्फ राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी का अर्थ केवल राजनीतिक स्वतंत्रता हासिल करना नहीं है। देश को अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा और असमानता से भी मुक्त करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं ने लंबे समय तक देश को कमजोर किया और इनके खिलाफ लगातार प्रयास करने की जरूरत है।

‘आजादी को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी’

सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्रता को लंबे समय तक बनाए रखना किसी एक व्यक्ति, समुदाय या जाति की जिम्मेदारी नहीं है। देश के सभी नागरिकों को अपने-अपने क्षेत्र में योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि 1947 में भारत जिन समस्याओं से जूझ रहा था, उनमें से कई का समाधान पिछले आठ दशकों में हुआ है, जबकि कई अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में भी मजबूत आधार तैयार किया गया है।

’25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए’

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में करीब 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला गया है। शिक्षा का दायरा बढ़ा है और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि देश की प्रगति में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

‘देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा’

अपने संबोधन में सीएम योगी ने देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का केंद्र चार प्रमुख वर्ग—गरीब, युवा, महिला और किसान हैं। इन चार वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं, ताकि देश और प्रदेश के विकास को नई गति दी जा सके।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों से देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

संबंधित खबरें

‘यूपी चुनाव की लड़ाई फिर 80-20 पर आई’, सीएम योगी का अखिलेश की PDA पर कसा तंज

राहुल-प्रियंका के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज, आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने का आऱोप

PM मोदी के राजनीतिक सफर के 25 वर्ष: ‘CM पद की शपथ लेते समय नहीं सोचा था कि यहाँ तक आऊंगा’

ECI ने उजागर की पूरी टाइमलाइन: राहुल गांधी के धरना प्रदर्शन पर आयोग का सवाल, ‘4 बजे तक क्यों नहीं मिला कोई अनुरोध?’

‘खानदान में जन्म लेने भर से PM नहीं बन सकते, जनादेश चाहिए तो सेवा कीजिए’, राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला

Recommended Stories

‘यूपी चुनाव की लड़ाई फिर 80-20 पर आई’, सीएम योगी का अखिलेश की PDA पर कसा तंज

राहुल-प्रियंका के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज, आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने का आऱोप

PM मोदी के राजनीतिक सफर के 25 वर्ष: ‘CM पद की शपथ लेते समय नहीं सोचा था कि यहाँ तक आऊंगा’

ECI ने उजागर की पूरी टाइमलाइन: राहुल गांधी के धरना प्रदर्शन पर आयोग का सवाल, ‘4 बजे तक क्यों नहीं मिला कोई अनुरोध?’

‘खानदान में जन्म लेने भर से PM नहीं बन सकते, जनादेश चाहिए तो सेवा कीजिए’, राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला