सीएम योगी नोएडा को देंगे 70 बड़ी परियोजनाओं की सौगात, 2478 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

CM Yogi
CM Yogi Noida Visit

सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा में 2478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसमें सड़क, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासनिक भवन जैसी कई बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 2478 करोड़ रुपये की लागत वाली 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नोएडा सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण के नए मुख्य प्रशासनिक भवन का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री करेंगे। यहां वह 1045 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1434 करोड़ रुपये की 65 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

लोकार्पण होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में 390 करोड़ रुपये की लागत से बना नया प्रशासनिक भवन, 608 करोड़ रुपये की डीएससी रोड एलिवेटेड परियोजना, रेनीवेल निर्माण और एक्सप्रेसवे पर नई सीवर लाइनें शामिल हैं।

वहीं शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में दलित प्रेरणा स्थल के अनुरक्षण कार्य, भंगेल एलिवेटेड पर क्लोवर लीफ, सेक्टर-145 की सड़क और ड्रेनेज व्यवस्था, बॉटेनिकल गार्डन बस डिपो का नवीनीकरण, नॉइज बैरियर, सड़क मरम्मत और नालों के विकास जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सबसे पहले दोपहर करीब 12:55 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण इकाइयों का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर दोपहर 3:25 बजे सेक्टर-96 स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। कार्यक्रम स्थल पर बम स्क्वॉड, भारी पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है, जबकि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए सेक्टर-96 में विशेष हेलीपैड भी तैयार किया गया है।

शाम को मुख्यमंत्री मेरठ मंडल की लोक निर्माण विभाग (PWD) की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे और इसके बाद गाजियाबाद स्थित CISF परिसर के लिए रवाना होंगे।

संबंधित खबरें

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का गोल्डन रन, 4×400 मीटर रिले में जीता स्वर्ण, देश का छठा गोल्ड

‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

अरुणाचल प्रदेश में भारत- म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों का बड़ा हमला, 1 जवान शहीद

दिल्ली की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी, DMK और AAP भी नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट

Recommended Stories

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का गोल्डन रन, 4×400 मीटर रिले में जीता स्वर्ण, देश का छठा गोल्ड

‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

अरुणाचल प्रदेश में भारत- म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों का बड़ा हमला, 1 जवान शहीद

दिल्ली की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी, DMK और AAP भी नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट