Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

उदय प्रताप कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद बवाल, पथराव और लाठीचार्ज भी हुआ

वाराणसी में उदय प्रताप कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। घटना से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे हालात बिगड़ गए।

छात्रों ने गुस्से में पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई शिक्षक घायल हो गए। कुछ शिक्षकों के सिर में गंभीर चोट आने की भी सूचना है। प्रदर्शन के दौरान परिसर में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जिससे काफी नुकसान हुआ।

मुख्य गेट पर छात्रों ने धरना देकर नारेबाजी की और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। छात्रों का आरोप है कि घटना के बाद सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे विवाद और भड़क गया।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

इस दौरान कॉलेज परिसर की झाड़ियों से एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।