Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है

Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा

ऑनलाइन खाना मंगवाने वाले लोगों की जेब पर असर पड़ने वाला है क्योंकि फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से खाना मंगाना अब पहले से महंगा हो गया है। कंपनी ने शुक्रवार से प्लेटफॉर्म फीस में 19% की बढ़ोतरी कर दी है। अब यूजर्स को हर ऑर्डर पर ₹12.50 की जगह ₹14.90 यानी ₹2.40 ज्यादा देना होगा। GST जुड़ने के बाद यह खर्च और बढ़ जाएगा।

क्या होती है प्लेटफॉर्म फीस

प्लेटफॉर्म फीस वह अतिरिक्त चार्ज है, जो हर फूड ऑर्डर पर लिया जाता है। यह GST, रेस्तरां चार्ज और डिलीवरी फीस से अलग होता है। गौर करने वाली बात यह है कि जोमैटो रोजाना लगभग 20 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है।

स्विगी से कड़ी टक्कर

जोमैटो की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी कंपनी स्विगी फिलहाल टैक्स सहित करीब ₹14.99 प्लेटफॉर्म फीस वसूल रही है। आमतौर पर देखा जाता है कि जब एक कंपनी फीस बढ़ाती है, तो दूसरी कंपनी भी जल्द ही अपने दाम बढ़ा देती है।

बढ़ती लागत बनी मुख्य वजह

इस बढ़ोतरी के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा एक बड़ा कारण माना जा रहा है। तेल महंगा होने से डिलीवरी पार्टनर्स की लागत बढ़ती है और लॉजिस्टिक्स पर भी असर पड़ता है। इसके अलावा, कंपनी अपनी प्रॉफिटेबिलिटी सुधारने के लिए भी समय-समय पर फीस में बदलाव करती रहती है।

संबंधित खबरें

आज हम भारतीय लोकतंत्र के उस अध्याय की बात करेंगे, जिसे अक्सर स्वतंत्र भारत के

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि मंगेतर सिया गोयल और

बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत उत्तर प्रदेश की नई संगठनात्मक टीम

आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका

PMO ने माँगा ट्रस्ट से चंदे और वित्तीय रिकॉर्ड का ब्यौरा, लेकिन ट्रस्ट के तरफ

ऋषभ पंत के ट्रेड के बाद आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत तय करने का तरीका

वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी।

भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज को लेकर

‘ड्रोन जनरल’ उपेंद्र द्विवेदी : जिस अधिकारी ने भारतीय सेना की युद्ध रणनीति बदल दी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तरताल इलाके में दोपहर को बड़ा हादसा हो गया,

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे गंभीर सवाल, SIT को राम मंदिर