कटक के SCB मेडिकल कॉलेज ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, कई घायल

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में लगी आग के बाद मौके पर पहुंची दमकल और बचाव टीम"
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में लगी आग के बाद मौके पर पहुंची दमकल और बचाव टीम"

ओडिशा के कटक से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार तड़के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि बचाव अभियान के दौरान अस्पताल के कई कर्मचारी भी घायल हो गए।”

जानकारी के अनुसार कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में तड़के करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच आग भड़क उठी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट मानी जा रही है। आग लगते ही आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का प्रयास शुरू किया गया।

दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारी, पुलिस और मरीजों के परिजन भी राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे। कुल 23 मरीजों को तुरंत दूसरे वार्डों और विभागों में शिफ्ट किया गया। हालांकि इस बीच 7 मरीजों की मौत शिफ्टिंग के दौरान हो गई, जबकि 3 अन्य मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।”,

फिलहाल अस्पताल में स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश जारी है और प्रशासन ने पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories