दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बेटी दुआ और रणवीर संग शेयर की फैमिली फोटोज

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फैमिली में जल्द एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। दीपिका दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
रणवीर और दीपिका ने शेयर की दुआ की इमेज
रणवीर और दीपिका ने शेयर की दुआ की इमेज

Deepika Padukone Pregnancy: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फैमिली में जल्द एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। दीपिका दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसी बीच उन्होंने पति रणवीर सिंह और बेटी दुआ के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

ये तस्वीरें दुआ के जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई हैं। तस्वीरों के साथ दीपिका और रणवीर ने लिखा, “बेबी दुआ और हमारा दिल बहुत बड़ा हो गया है। आप लोगों के आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।”

रणवीर की गोद में दिखीं दुआ

ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में रणवीर सिंह व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जबकि दीपिका ने व्हाइट नेट टॉप और पैंट पहनी है। दुआ भी व्हाइट शर्ट और जींस में दिखाई दे रही हैं।एक तस्वीर में रणवीर बेटी दुआ को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि दीपिका उनके साथ खड़ी हैं। एक अन्य तस्वीर में रणवीर दीपिका के बेबी बंप पर हाथ रखे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में पूरा परिवार नए मेहमान के स्वागत को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है।

2018 में हुई थी दीपिका-रणवीर की शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी। दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे। शादी के करीब छह साल बाद 8 सितंबर 2024 को उनके घर बेटी दुआ का जन्म हुआ।

रणवीर-दीपिका का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने हमजा का किरदार निभाया था। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। अब रणवीर फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे।

वहीं दीपिका पादुकोण जल्द ‘किंग’ और ‘राका’ में दिखाई देंगी।

संबंधित खबरें

जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ के नारे, छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच बढ़ा विवाद

गुरुग्राम में बिजली संकट गहराया, कई इलाकों में 36 घंटे से सप्लाई ठप, औद्योगिक कामकाज प्रभावित

10 से ज्यादा गिरफ्तारियां, श्रद्धा दुबे से पूछताछ… आखिर शिवा शर्मा की मौत का सच क्या है?

मुंबई के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र

दिलजीत दोसांझ को मिली दिल्ली कॉन्सर्ट की परमिशन, फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

Recommended Stories