Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा सेंध करने वाली कार बरामद, आरोपी भी हिरासत में

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई, जब एक अज्ञात कार जबरदस्ती परिसर के अंदर घुस गई। कार ने मेन गेट को टक्कर मारते हुए अंदर प्रवेश किया, जिससे मौके पर मौजूद स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

गेट नंबर 2 तोड़कर किया प्रवेश

दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कार और चालक को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी

वहीं मौके पर मौजूद दो चश्मदीदों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे गेट नंबर 2 के पास खड़े थे, तभी अचानक तेज आवाज सुनाई दी और ड्राइवर गेट तोड़कर कार्यालय की ओर बढ़ा और बरामदे के पास एक फूलों का गुलदस्ता रखकर वहां से फरार हो गया। फिलहाल शुरुआती जांच में गुलदस्ते में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

पहले भी मिल चुकी थी बम धमकी

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और इसे संभावित “सिक्योरिटी ब्रीच” माना जा रहा है।