आज Punjab Kings और Kolkata Knight Riders में होगी जबरदस्त भिड़ंत, कौन जीत ले जाएगा बाजी?

आज IPL का 12वां मुकाबला Kolkata Knight Riders और Punjab Kings के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के Eden Gardens में शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

दोनों टीमों की स्थिति

दोनों टीमों का यह सीजन का तीसरा मैच है। KKR को अब तक दोनों मैचों में हार मिली है, जबकि पंजाब किंग्स (KKRvsPBKS) ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की है।

KKR पर दबाव

KKR को पहले मैच में मुंबई इंडियंस और दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम अब अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी।

पंजाब की मजबूत फॉर्म

पंजाब किंग्स इस समय संतुलित और मजबूत टीम नजर आ रही है। बल्लेबाजी में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

KKR को सुधार की जरूरत

KKR को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार करना होगा। रहाणे, अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह के अलावा टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। तीन बार की चैंपियन टीम अपने शुरुआती संघर्ष के लिए शीर्ष तेज गेंदबाजों पेसर मुस्ताफिजुर रहमान, हर्षित राणा, आकाश दीप और मथीशा पथिराना की गैरमौजूदगी को जिम्मेदार ठहरा सकती है लेकिन बड़ा मुद्दा टीम की गलत रणनीति है जिसके कारण टीम ने अब तक अपने दोनों मैच गंवाए हैं।

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन बाद में स्पिनर्स का असर बढ़ जाता है। ओस और छोटी बाउंड्री के कारण यहां चेज करना आसान माना जाता है।

हेड-टू-हेड में KKR आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं इसमें केकेआर का पलड़ा भारी रहा है. KKR ने 21 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 13 में जीत मिली है। ईडन गार्डन्स में भी कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है।

मैच का महत्व

यह मुकाबला KKR के लिए बेहद अहम है, जहां टीम पहली जीत की तलाश में उतरेगी। वहीं पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), सी ग्रीन, आरके सिंह, रमनदीप सिंह, एसपी नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, एस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, एमपी स्टोइनिस, एम जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल।

संबंधित खबरें

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा सामान्य करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा सामान्य करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद