Delhi Blast : आदिल, मुजम्मिल और मौलवी ने खोले आतंकी उमर के राज, बड़े धमाके की थी प्लानिंग

Delhi Blast : दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट मामले में बड़े खुलासे हुए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ में आतंकी डॉ. शाहीन, डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल और मौलवी इरफान ने सारा ठिकरा आतंकी उमर पर फोड़ दिया है। आतंकी उमर, मुजम्मिल और आदिल ने लाल रंग की इको स्पोर्ट्स कार से नूंह और मेवात इलाके से फर्टिलाइजर खरीदा था। वहीं से माल लिया जाता था।

आतंकी उमर से जुड़े नए खुलासे

दिल्ली कार ब्लास्ट हमले में आतंकी डॉ. मुजम्मिल, आदिल व मौलवी इरफान ने कई राज़ खोले। डॉ. मुजम्मिल ने पूरा दोष आतंकी संगठन और उसके ट्रेंड फिदायीन हमलावर डॉ. उमर पर फोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अल फलाह यूनिवर्सिटी में विस्फोटक पदार्थ स्टोर करके रखा जाता था। डॉक्टरों की गाड़ियों की चेकिंग नहीं होती थी, इसलिए उन पर शक नहीं होता था।

कमरे में टेस्टिंग का खुलासा

डॉ. मुजम्मिल ने बताया है कि डॉ. उमर अपने कमरे में टेस्टिंग किया करता था। उसी दौरान टीएटीपी (TATP) भी तैयार कर रहा था, और एसीनेटोन (ACNETONE) भी उसके पास था। इसी का कुछ हिस्सा सुसाइड अटैकर आतंकी उमर जम्मू-कश्मीर ले जाकर कुछ बड़ा करने की सोच रहा था। शायद वह किसी बड़े धमाके की प्लानिंग कर रहा था, जिसके लिए वह विस्फोटक पदार्थों को जुटाने में लगा था।

एक दुसरे को जानते थे उमर-आदिल

जानकारी में डॉ. मुजम्मिल ने बताया की डॉ. उमर और डॉ. आदिल एक दुसरे को पहले से जानते थे। आदिल उमर का जूनियर था। मुजम्मिल ने बताया की पहली बार उसकी मौलवी से मुलाकात जम्मू-कश्मीर में एक बुजुर्ग महिला के इलाज करने के दौरान हुई थी। मुजम्मिल ने भी 2021 में अंसार गजवत उल हिंद की सदस्यता ली थी।

संबंधित खबरें

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Recommended Stories