दिल्ली के रोहिणी में निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

रोहिणी
रोहिणी में निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत गिरी

रोहिणी में निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत ढही, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया, जी-4 पॉकेट स्थित एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय इमारत में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिसके चलते कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौजदा लोगो के मुताबिक, हादसे से ठीक पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। कुछ ही सेकंड में पूरी इमारत धूल के गुबार के साथ जमींदोज हो गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

राहत-बचाव अभियान तेज

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, जबकि रेस्क्यू टीमें अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।संभावित घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने के लिए घटनास्थल पर एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भी तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है।

चश्मदीदों ने बताया खौफनाक मंजर

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज आवाज के बाद पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई और चारों तरफ धूल का गुबार फैल गया। इसके बाद लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। फिलहाल प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि राहत अभियान पूरा होने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और इमारत गिरने की वास्तविक वजह क्या थी। निर्माण में किसी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की भी जांच की जाएगी।

अगर आप खबरों के पीछे की पूरी कहानी और हर मुद्दे का सटीक विश्लेषण जानना चाहते हैं, तो 15 अगस्त से देखिए भारत अपडेट का विशेष कार्यक्रम ‘भारत भाग्य विधाता’।

LINK – https://youtu.be/KHSI7DmYU4Q

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories