दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में 5 मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से हड़कंप मच गया. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव अभियान जारी है.
दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटा है। रेस्क्यू टीम की ओर से संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

मौके पर जुटी भारी भीड़

इमारत का हिस्सा गिरने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन और बचाव एजेंसियां स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त इमारत के अंदर कितने लोग मौजूद थे और मलबे के नीचे वास्तव में कितने लोग फंसे हैं। राहत एवं बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इमारत गिरने की वजह अभी साफ नहीं

पांच मंजिला इमारत का हिस्सा किस वजह से ढहा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है। हादसे को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

ट्रैफिक और फायर डिपार्टमेंट ने क्या कहा?

हादसे की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट ने मौके पर चार गाड़िया भेजीं गई. सूचना विभाग को इसकी जानकरी 3:30 से 3:31 बजे तक मिली. दिल्ली पुलिस, फायर विभाग, नगर निगम और सिविल डिफेंस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इमारत गिरने के कारण सीमापुरी गोल चक्कर, डीएलएफ भोपुरा और आसपास की सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे हादसे वाली जगह के आसपास रुकने, वाहन खड़ा करने या भीड़ लगाने से बचें, ताकि एंबुलेंस और राहत-बचाव वाहनों को मौके तक पहुंचने में आसानी हो.

संबंधित खबरें

प्रियंका गांधी सड़क पर लेटकर बोलीं- ‘मैं नहीं हटूंगी’, राहुल-प्रियंका हिरासत में

जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल, राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों का कूच, बोले- ‘हर FIR एक मेडल’

शतक लगाते ही श्रेयस अय्यर ने लगाई 18 पायदान की छलांग, सीधे टॉप-10 में एंट्री

जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसदों की बस पुलिस ने रोकी, राहुल-प्रियंका गांधी को नीचे उतारा

दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका

Recommended Stories