देवरिया में चाकू की नोक पर युवती की मांग में जबरन भरा सिंदूर, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज

देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की मांग में चाकू की नोक पर जबरन सिंदूर भरने का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार गांव में अपने ननिहाल में रह रही युवती का गांव के ही युवक अविनाश उर्फ टुनटुन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि 8 मार्च की रात युवक ने युवती को चाकू दिखाकर धमकाया और जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के प्रेम संबंध को लेकर दोनों परिवार पहले से ही नाराज थे और इस मुद्दे पर कई बार विवाद भी हो चुका था। परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक युवती से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। आरोप है कि इसी कारण उसने मौका पाकर यह कदम उठा लिया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। मामले को लेकर दो दिनों तक पंचायत भी चली, लेकिन युवती पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोलने पर आयुष्मान खुराना ने दी सफाई

समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात

ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Recommended Stories