Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

धुरंधर-2 ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, हॉलीवुड की दो फिल्मों को पछाड़ा

धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है महज 4 दिनों में फिल्म ने छप्पड़फाड़ कमाई कर डाली है। धुरंधर-2 ने कई बड़ी बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है. अब बात की जाए फिल्म की चार दिनों की कमाई की तो इसने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

धुरंधर-2 : 4 दिन में 456 करोड़ भारत में, वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के करीब

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फिल्म ने पेड प्रिव्यूज से 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसके बाद ओपनिंग डे पर फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 113 करोड़ रुपये का रहा वहीं चौथे दिन फिल्म ने 114.85 करोड़ रुपये की कमाई की. इस लिहाज से देखा जाए तो कुल 95,171 शोज में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 456.49 करोड़ रुपये का हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड पर भी धुरंधर-2 ने धमाल मचाया हुआ है रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने 691.32 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और 700 करोड़ के आंकड़े से सिर्फ एक कदम दूर है।

‘धुरंधर 2’ ने Bollywood की इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने ताबड़तोड़ कमाई करने के साथ ही कई Bollywood ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘Saiyaara’, रजनीकांत की फिल्म ‘Coolie’ और सनी देओल की फिल्म ‘Border 2’ शामिल हैं। जहां रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 4 दिनमें वर्ल्डवाइडड 691.32 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, फिल्म ‘Saiyaara’ ने 570.33 करोड़ रुपये, फिल्म ‘Coolie’ ने 518 करोड़ रुपये और फिल्म ‘Border 2’ ने 450.19 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

धुरंधर-2 ने हॉलीवुड की फिल्म ‘रेडी ऑर नॉट 2 को भी किया पीछे
धुरंधर-2 ने हॉलीवुड की फिल्म ‘रेडी ऑर नॉट 2: हेयर आई कम’ को भी पीछे छोड़ दिया है। Ready or Not 2: Here I Come को बॉक्स ऑफिस पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उसे Dhurandar: The Revenge से कड़ी टक्कर मिल रही है.दमदार स्टार कास्ट के बावजूद, ‘रेडी ऑर नॉट 2’ बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है. $9 मिलियन कमाई के साथ ये फिल्म $10.5 मिलियन कमाने वाली ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से पीछे रह गई है. रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल स्तर पर भी अपना दबदबा बनाए हुए है।

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज