एटा: दिनदहाड़े बीच सड़क से बाइक उड़ा ले गया चोर, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

एटा में दिनदहाड़े बीच सड़क से बाइक चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
एटा में दिनदहाड़े बीच सड़क से बाइक चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब दिनदहाड़े और सरेआम चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र में बीच सड़क पर खुलेआम खड़ी एक मोटरसाइकिल को चोर बड़ी आसानी से चुरा ले गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के कैलाश मंदिर इलाके का है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। चोरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रहा और एक शातिर चोर ने बड़े आराम से मौका देखकर खुलेआम खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चंद मिनटों में ही चोर बाइक लेकर फरार हो गया।

यह पूरी चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे चोर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दे रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने स्थानीय पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की पहचान कर उसकी तलाश में तेजी से जुट गई है।

संबंधित खबरें

‘अभिजीत, सौरव और आशुतोष को इसलिए हिरासत में लिया क्योंकि…’, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की PC

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

Recommended Stories