Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

फतेहपुर में घर के अंदर मां-बेटे समेत तीन की मौत, फॉरेंसिक जांच में आत्महत्या की आशंका


फतेहपुर में घर के अंदर मां-बेटे समेत तीन की मौत, फॉरेंसिक जांच में आत्महत्या की आशंका जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में बुधवार शाम एक ही परिवार के मां-बेटे समेत तीन लोगों के खून से लथपथ शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार बंद कमरे के अंदर 55 वर्षीय सुशीला, 28 वर्षीय बेटा अमर और 52 वर्षीय देवर सुनील मिले। इनमें सुशीला और अमर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि सुनील गंभीर हालत में अंतिम सांसें ले रहा था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण शुरुआत में घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही थीं।

फॉरेंसिक टीम की जांच में घटनास्थल से सुसाइड नोट, गिलास में घुला हुआ सल्फास और ब्लेड बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभवत: पहले तीनों ने सल्फास खाया और फिर ब्लेड से हाथ व गले की नसें काट लीं, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन Jyoti Narayan ने बताया कि फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर यह हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। कमरे में संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं और दरवाजा भी अंदर से बंद था।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कुछ लोगों के नाम लिखे होने की बात सामने आई है। इसी आधार पर पुलिस ने देर रात एक अधिवक्ता समेत कई लोगों से पूछताछ शुरू की है।

एडीजी के अनुसार शुरुआती जानकारी में पैसों के लेनदेन का दबाव और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी जैसी बातें भी सामने आई हैं, लेकिन आत्महत्या का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

फिलहाल पुलिस मृतका के पति और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।