ईरान युद्ध की अफवाह से गैस को लेकर अफरातफरी, फतेहपुर में लोग खुद लाइन लगाकर ले रहे सिलेंडर

फतेहपुर में ईरान में चल रहे युद्ध को लेकर गैस किल्लत की अफवाह फैलने से लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है। सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों के बीच कई लोग भविष्य की चिंता में गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं।

हालांकि गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग 15 दिन में होती थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को क्रम से गैस मिल सके।

गैस एजेंसियों का कहना है कि डिलीवरी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अधिकारी खुद फील्ड में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और अपील कर रहे हैं कि गैस का अनावश्यक स्टॉक न करें। प्रशासन का कहना है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है और आने वाले दिनों में किसी प्रकार की कमी की संभावना नहीं है।

इसके बावजूद सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और युद्ध की स्थिति को देखते हुए कई लोग एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सिलेंडर घर में रखने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है और लोगों को लाइन में लगकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है।

फील्ड में लोगों से बातचीत के दौरान कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें आशंका है कि ईरान युद्ध का असर गैस आपूर्ति पर पड़ सकता है, इसलिए वे खुद एजेंसी पर पहुंचकर सिलेंडर लेने को मजबूर हैं। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर गैस का संग्रह न करें।

संबंधित खबरें

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोलने पर आयुष्मान खुराना ने दी सफाई

समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात

Recommended Stories