फतेहपुर में वृहद रोजगार मेला आयोजित, सैकड़ों युवाओं को मिला नौकरी का अवसर

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज फतेहपुर के जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

इस रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में अजीत सिंह पाल उपस्थित रहे। मेले में निजी क्षेत्र की 41 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिला।

भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में Dixon Technologies, Jaquar, Blinkit, Tata Motors, Havells, Reliance Retail, भारतीय जीवन बीमा निगम सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं।

इन कंपनियों द्वारा 12,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें सेवायोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण भी प्रदान किया।

इसके साथ ही मेले में “नव निर्माण के नौ वर्ष” के उपलक्ष्य में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए, जहां लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

यह रोजगार मेला युवाओं के लिए न केवल नौकरी पाने का अवसर बना, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

संबंधित खबरें

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात

ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा से पहले रायबरेली में पोस्टर वार, शहर में लगे विरोधी पोस्टर

SIR विवाद पर BJP का विपक्ष पर पलटवार, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने के बाद ECI पर हमला कर रहे

Recommended Stories