फतेहपुर: मंदिर के घंटे में लटका मिला युवक का शव, परिजनों और ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

फतेहपुर के सखियांव गांव में मंदिर परिसर के अंदर संदिग्ध अवस्था में लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच कर रही है।
फतेहपुर के सखियांव गांव में मंदिर परिसर के अंदर संदिग्ध अवस्था में लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां थरियांव थाना क्षेत्र के सखियांव गांव स्थित एक मंदिर परिसर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शव को मंदिर में लगे घंटे से लटका देख ग्रामीणों में तत्काल हड़कंप मच गया और हत्या की आशंकाओं ने जोर पकड़ लिया है।

आज सुबह ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक का शव मंदिर में लगे बड़े घंटे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। युवक की संदिग्ध मौत के बाद उसके परिजनों में गहरा कोहराम मचा हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थरियांव थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मंदिर परिसर में मिली इस लाश के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए लगातार जांच में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फ़ैसला, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, नोएडा का जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

हाईराइज सोसाइटी की 12वीं मंजिल से कूद कर युवक ने की खुदखुशी, क्या पीछे की……..?

5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतगणना जारी, बंगाल के नतीजों पर टिकी सबकी नजर

CJP Protest: आज रात 9 बजे से दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद, DMRC लेगा अंतिम फैसला, देखें पूरी लिस्ट

Recommended Stories