Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

6 शादियां कर चुका पिता अब करने जा रहा सातवीं शादी, बेटे ने थाने में दी शिकायत


जनपद आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कई शादियां करने के बाद अब सातवीं शादी की तैयारी किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में उसके नाबालिग बेटे ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

बेटे शनि मौर्य के अनुसार उसके पिता अमरजीत मौर्य अब तक कई शादियां कर चुके हैं और अब सातवीं शादी की तैयारी में लगे हुए हैं। उसने बताया कि उसके पिता ने उसकी मां से तीसरी शादी की थी, जबकि उससे पहले दो शादियां हो चुकी थीं। बेटे का दावा है कि अब तक उसके पिता कुल छह शादियां कर चुके हैं।

शनि मौर्य ने बताया कि उसके पिता ने वर्ष 2024 में छठवीं शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह महिला जमीन अपने नाम कराने की मांग करने लगी। जब जमीन नाम नहीं की गई तो उसने जेवर की मांग की और बाद में वह घर छोड़कर कहीं और चली गई।

बेटे का आरोप है कि अब उसके पिता सातवीं शादी करने के लिए कुछ लोगों के संपर्क में हैं। इसके लिए उन्होंने शादी का लालच देकर अपनी बची हुई जमीन बेचने की भी तैयारी कर ली है और किसी व्यक्ति से करीब 50 हजार रुपये एडवांस भी ले लिया है। इसके अलावा आधे से अधिक जमीन पहले ही गिरवी रखी जा चुकी है।

शनि मौर्य ने बताया कि वह 12वीं कक्षा का छात्र है और उसके पिता ने उसे जबरन कमाने के लिए बाहर भेज दिया था। वह अभी अपनी 12वीं की परीक्षा देने के लिए घर आया है। उसने कहा कि पिता द्वारा लिया गया कर्ज वह मेहनत-मजदूरी कर चुकता कर रहा है, लेकिन अब पिता फिर शादी कर जमीन बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं इस मामले में पिता अमरजीत मौर्य का कहना है कि वह अब तक छह शादियां कर चुके हैं और उनका मानना है कि जीवन यापन के लिए पत्नी का होना जरूरी है, तभी उनका जीवन सही तरीके से चल सकता है।

घर पर मौजूद उनकी बुजुर्ग मां ने भी पांच शादियां होने की पुष्टि की है। वहीं बेटे का कहना है कि पिता द्वारा बार-बार शादी करने के पीछे जमीन अपने नाम कराने का लालच रहता है। उसने प्रशासन से अपील की है कि उसके पिता की अगली शादी पर रोक लगाई जाए और जमीन को बचाने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

संबंधित खबरें

दुनियाभर के कई देशों में Facebook और Instagram यूजर्स को शुक्रवार शाम से दिक्कतों का

आगरा। ताजनगरी आगरा में भारत अपडेट द्वारा आयोजित “कुशल नेतृत्व, बढ़ता उत्तर प्रदेश” कॉन्क्लेव प्रदेश

Weather Alert : दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का असर

Aaj Ka Rashifal : 29 मई को मन के कारक चंद्रमा का गोचर शुक्र ग्रह

NEET UG Re-Exam : नीट पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की

Gujarat News : हमारे देश में आज भी लोग ‘डायन’ और तांत्रिकों में अंधविश्वास करते

Blue Origin : एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ अंतरिक्ष दौड़ में शामिल जेफ बेजोस

West Bengal News : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हालिया विधानसभा चुनाव

Hamirpur Bridge Collapse : हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो

Punjab News : जागरूकता और आपसी सहयोग के माध्यम से पर्यावरण संबंधी नियमों के पालन

Punjab News : महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों अर्पित पराशर