Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

होली पर मायके आई विवाहिता की हत्या, खेत में मिला लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में खेत में मिला विवाहिता का शव, जांच करती पुलिस टीम
अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में खेत में मिला विवाहिता का शव, जांच करती पुलिस टीम

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में होली के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मायके आई एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में लहूलुहान हालत में मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के दिछौली गांव निवासी रेखा होली का त्योहार मनाने अपने मायके गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के डिंगुर मजरे हृदय शाह आई हुई थी। रविवार रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए घर से खेत की ओर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने आसपास उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्रामीणों ने गांव से लगभग 150 मीटर दूर खेत में महिला का लहूलुहान शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। महिला के चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

मृतका के पिता सोमई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गौरीगंज कोतवाली प्रभारी अरुण मिश्रा के अनुसार पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories