Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

गाजीपुर में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 73 कमर्शियल और 10 घरेलू सिलेंडर जब्त

गाजीपुर जिले में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध बिक्री और भंडारण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसओ अनंत प्रताप सिंह के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग और प्रशासनिक टीमों ने इशोपुर, हथौड़ा, कुसुगी और सिधौना गांव में छापेमारी कर 73 कमर्शियल और 10 घरेलू सिलेंडर जब्त किए।

जांच में पता चला कि जिले के तीन व्यावसायिक प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहे थे। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा, अवैध भंडारण करने वाले 5 व्यक्तियों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की गई।

डीएसओ अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे मामलों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि गाजीपुर प्रशासन गैस सिलेंडरों की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा और आवश्यकतानुसार भविष्य में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories