गाजीपुर में बच्चों से ईंट ढुलवाने पर कार्रवाई, प्रधानाध्यापक निलंबित

गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र के बिझवल परिषदीय विद्यालय से सामने आए एक वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चों से ईंट ढुलाई कराए जाने का मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया है।

वीडियो में आधा दर्जन बच्चे लड़के और लड़कियां विद्यालय परिसर के बाहर ईंटें ढोते नजर आए। मामला सामने आते ही अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।

तत्काल एक्शन में विभाग
खंड शिक्षा अधिकारी सैदपुर उदयचंद राय की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए उपासना रानी वर्मा ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित किया। वहीं सहायक शिक्षक विवेक कुमार, प्रिया देवी और शिक्षामित्र राजपत के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की गई है।

जांच शुरू, और कार्रवाई संभव
मामले की जांच बिरनो के बीईओ मिनहाज आलम को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

नियमों का उल्लंघन
शिक्षा विभाग ने इसे सरकारी निर्देशों की अनदेखी और बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन बताया है। स्कूलों में इस तरह की गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबंधित बताया गया है।

सख्त निगरानी के निर्देश
विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी कर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि बच्चों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं होगा।

संबंधित खबरें

SIR विवाद पर BJP का विपक्ष पर पलटवार, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने के बाद ECI पर हमला कर रहे

SIR विवाद पर विपक्ष के निशाने पर CEC ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक ने क्या कहा?

BJP ने जारी की प्रभारियों की लिस्ट, जाने किसको मिली कौनसी ज़िम्मेदारी ?

कॉलेज के पास बलात्कार की घटना के बाद LSR कॉलेज में ऑनलाइन होंगी कक्षाएं

SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- मतभेद का मतलब टकराव नहीं, फैसले बहुमत से हुए

Recommended Stories