Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

गाजीपुर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंसूर अंसारी ने डीएम से लगाई गुहार, कुर्क 18 दुकानों को रिलीज करने की मांग

गाजीपुर जिले में मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी को बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी कुर्क की गई 18 दुकानों को रिलीज करने का आदेश दिया है, जिसके बाद मंसूर अंसारी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर दुकानों को मुक्त कराने का आग्रह किया।

बताया गया कि वर्ष 2023 में जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुहम्मदाबाद बाजार स्थित 18 दुकानों को कुर्क किया था। प्रशासन का दावा था कि इन दुकानों के निर्माण में अवैध धन का उपयोग किया गया है।

मंसूर अंसारी का कहना है कि ये सभी दुकानें उनकी पुश्तैनी जमीन पर बनी हैं और इनके निर्माण के लिए उन्होंने जमीन बेचकर प्राप्त धन का उपयोग किया था। उन्होंने पहले स्थानीय न्यायालय में राहत की गुहार लगाई थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को मंसूर अंसारी गाजीपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उनकी दुकानों को जल्द से जल्द रिलीज किया जाए।

मुलाकात के बाद मंसूर अंसारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कोर्ट के आदेश का अध्ययन कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

दिल्ली में खेल प्रेमियों के लिए एक खास मौका आने वाला है। आगामी 7 मई

2026 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन हर जगह एक जैसा नहीं है। कुछ

MI ने IPL 2026 में अपनी टीम में कुछ बदलाव किया है। टीम ने केशव

भारत में खेल संस्कृति को लेकर एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। डबल स्वर्ण

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा

मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के बारे में एक बड़ा खुलासा

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को पश्चिम बंगाल से जुड़े I-PAC मामले की सुनवाई हुई। यह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण जो की 24/04/2026 में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग

Bollywood की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पति डॉ.