गाजीपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

गाजीपुर में उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जिले के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग, राजकीय डिग्री कॉलेज महुआबाग, आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग और Government Polytechnic Ghazipur समेत कई केंद्रों का जायजा लिया।

इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शासन द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में परीक्षा दिलाना है।

इसके साथ ही शहर के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी, स्वाट और सर्विलांस टीम भी सक्रिय रूप से निगरानी कर रही है।

संबंधित खबरें

आज मनाई जा रही है दीपावली, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल और पूजा मंत्र

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में PM मोदी को भी न्योता! ये VVIP मेहमान होंगे शामिल

अयोध्या में CM योगी ने मनाई दिवाली, रामलला के दर्शन के बाद दलित बस्ती पहुंचकर बांटे उपहार

बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- ‘आप सब मेरे परिवार का हिस्सा हैं’

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, कानपुर में मकान की छत गिरने से 3 की मौत

Recommended Stories