यूपी सरकार के 9 वर्ष पूरे, उपलब्धियों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन और 9 दिवसीय मेला शुरू

गाजीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शहर के ऑडिटोरियम हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ थीम पर 9 दिवसीय मेले का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने ‘बदलते उत्तर प्रदेश’ की तस्वीर रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जनपद में करीब 208 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया है, जबकि नर्सिंग कॉलेज का कार्य भी तेजी से प्रगति पर है।

इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे का चौड़ीकरण, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बेहतर कनेक्टिविटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं।

कृषि क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाखों किसानों को लाभ मिला है। साथ ही सिंचाई योजनाओं और कुसुम योजना के जरिए किसानों को सशक्त बनाया गया है।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, महिला पेंशन और कन्या सुमंगला योजना से हजारों लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं, आयुष्मान योजना, जननी सुरक्षा योजना और आवास योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य और आवास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।

एमएलसी ने बताया कि जिले में लाखों शौचालयों, सैकड़ों पंचायत भवनों और हजारों आवासों का निर्माण कर ग्रामीण विकास को नई दिशा दी गई है।

संबंधित खबरें

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात

ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

SIR विवाद पर BJP का विपक्ष पर पलटवार, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने के बाद ECI पर हमला कर रहे

SIR विवाद पर विपक्ष के निशाने पर CEC ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक ने क्या कहा?

Recommended Stories