Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गाजीपुर में महिला सम्मान समारोह, प्रमिला देवी ने मुख्यमंत्री से रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की रखी मांग

8 मार्च को पूरे देश में महिलाओं के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गाजीपुर के ऑडिटोरियम में भी महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से लाभान्वित महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

इस कार्यक्रम में मरदह थाना क्षेत्र के दुर्गासी गांव की रहने वाली प्रमिला देवी भी शामिल हुईं। प्रमिला देवी विधवा हैं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग के एक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत हैं। महिला दिवस कार्यक्रम के अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से संवाद भी किया।

संवाद के दौरान प्रमिला देवी ने उन्हें मिल रहे सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने रसोइयों के मानदेय को बढ़ाने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर जल्द विचार करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिलाओं से संवाद भी किया। वहीं संवाद कार्यक्रम के बाद विभिन्न विभागों की लाभार्थी महिलाओं के साथ-साथ विकास कार्यों में बेहतर योगदान देने वाली महिला कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की योजनाओं की सराहना की गई।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories