हमीपुर: पेट्रोल भरवाते समय बाइक में लगी भीषण आग, चालक फरार; कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सुमेरपुर पेट्रोल पंप पर जलती हुई मोटरसाइकिल और आग बुझाते हुए कर्मचारी।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय अचानक एक मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। बाइक चालक तुरंत गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

यह घटना हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे की है। जानकारी के मुताबिक, एक बाइक चालक पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर आया था। जैसे ही पेट्रोल भरा जा रहा था, मोटरसाइकिल में किसी अज्ञात कारण से अचानक आग लग गई। और पूरे पंप पर अफरा-तफरी मच गई।

आग लगते ही बाइक चालक भी घबरा गया और वह अपनी जलती हुई बाइक को वहीं छोड़कर मौके से भाग निकलाl घटना की गंभीरता को देखते हुए, पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद जलती हुई बाइक पर काबू पाया और आग को बुझा दिया। कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

पेट्रोल पंप कर्मचारियों की बहादुरी ने एक गंभीर त्रासदी को टाल दिया। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हुए बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है, ताकि घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा सके।

संबंधित खबरें

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

Recommended Stories