IND vs SL 2nd Test Day 3: दिनुशा का जुझारू अर्धशतक, भारत को फॉलोऑन कराने के लिए चाहिए 2 विकेट, कृष्णा-सुथार चमके

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने संघर्ष दिखाया। दिनुशा और अन्य बल्लेबाजों की साझेदारी से श्रीलंका ने फॉलोऑन का खतरा टाला, जबकि भारत के लिए कृष्णा और सुथार ने शानदार गेंदबाजी की।
IND vs SL 2nd Test Day 3

इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का मैच खराब मौसम और बारिश की वजह से जल्दी रोकना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम का शिकंजा पूरी तरह से कस चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम दिन का खेल खत्म होने तक 83.4 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 265 रन ही बना सकी है और वह अभी भी भारत के विशाल स्कोर से 238 रन पीछे चल रही है। मेजबान टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है और इसे टालने के लिए उन्हें अब भी 39 रनों की जरूरत है।

इससे पहले, तीसरे दिन श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और 35 के स्कोर पर कामिल मिशारा (19 रन) पवेलियन लौट गए। इसके बाद पसिंदु सूरियाबंदारा ने कप्तान धनंजय डी सिल्वा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 87 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सूरियाबंदारा की 80 रनों की पारी के बावजूद मध्यक्रम पूरी तरह चरमरा गया और टीम ने 173 रन तक अपने 7 विकेट खो दिए। एक समय लग रहा था कि श्रीलंका की पारी सस्ते में निपट जाएगी, लेकिन सोनल दिनुशा ने एक छोर संभालकर टीम को संभाला।

दिनुशा ने पहले केशरा नुवानथा (18 रन) के साथ 57 रनों की साझेदारी की और फिर लाहिरू कुमारा के साथ नौवें विकेट के लिए नाबाद 35 रन जोड़कर मैच में श्रीलंका की उम्मीदें कायम रखीं। खेल रुकने तक सोनल दिनुशा 137 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 85 रन बनाकर डटे हुए हैं, जबकि लाहिरू कुमारा 8 रन पर नाबाद हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट चटकाए, जबकि रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को 1-1 सफलता मिली।

संबंधित खबरें

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फ़ैसला, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, नोएडा का जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

हाईराइज सोसाइटी की 12वीं मंजिल से कूद कर युवक ने की खुदखुशी, क्या पीछे की……..?

5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतगणना जारी, बंगाल के नतीजों पर टिकी सबकी नजर

CJP Protest: आज रात 9 बजे से दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद, DMRC लेगा अंतिम फैसला, देखें पूरी लिस्ट

Recommended Stories