भारत ने टी-20 फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया, ओबरा में बड़े स्क्रीन पर मैच देख खुशी से झूमे लोग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में सोनभद्र जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी क्रिकेट प्रेमियों ने बड़े स्क्रीन पर मैच देखकर भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाया।

ओबरा नगर क्षेत्र के गांधी मैदान में भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण बड़े स्क्रीन पर किया गया। जैसे ही भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, वहां मौजूद क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस मुकाबले में भारत ने फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 255 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और भारत ने 96 रन से शानदार जीत दर्ज की।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद ओबरा सहित पूरे सोनभद्र जिले में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। जगह-जगह लोगों ने मिठाइयाँ बांटी, पटाखे फोड़े और भारत माता के जयकारे लगाए। क्रिकेट प्रेमियों में भारतीय टीम की इस जीत को लेकर काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली।

बताया जा रहा है कि गांधी मैदान में पिछले 12 दिनों से 23वां सोनांचल क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। इस टूर्नामेंट के आयोजक संकट मोचन झा द्वारा आज टूर्नामेंट को कुछ समय के लिए रोककर खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बड़े स्क्रीन पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी-20 फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

मैच के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एक साथ बैठकर रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया। भारत की जीत के बाद पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

संबंधित खबरें

अखिलेश की PDA यात्रा पर मौलाना शहाबुद्दीन का हमला, मुसलमानों से यात्रा से दूर रहने की अपील

रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू, बस पर सवार होकर निकले सपा प्रमुख

मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, WPL 2027 से पहले इस कोच की एंट्री

NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ, स्कोरकार्ड और चेक करने का तरीका

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

Recommended Stories