India Pak War: AI से राफेल गिराने की फर्जी तस्वीरें, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा, भारत-पाक संघर्ष रहा केंद्र

India Pak War : भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने सोशल मीडिया पर फर्जी तस्वीरें वायरल की थीं। एक अमेरिकी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने राफेल की बिक्री रोकने के लिए फर्जी कैंपेन चलाया था। चीन ने सोशल मीडिया पर राफेल गिराने की फर्जी तस्वीरें वायरल की थीं।

AI से बनाई गई फर्जी तस्वीरें

चीन ने फ्रांस के राफेल फाइटर जेट की बिक्री रोकने और अपने जे-35 लड़ाकू विमानों के प्रचार के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स का प्रयोग किया। इन अकाउंट्स से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई नकली तस्वीरें थीं, जिनमें दावा किया गया कि भारतीय राफेल को चीन के हथियारों ने गिराया है और यह उसके मलबे की फोटोज़ हैं।

भारत-पाक संघर्ष का उठाया गया फायदा

यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है, कि चीन ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष का फायदा उठाया और अपने हथियारों की खूबियां दिखाने के प्रयास किए।

चीन-पाक फेक प्रोपेगेंडा

मई 2025 में हुए भारत पाक संघर्ष के बाद भारतीय वायुसेना ने साफ कहा था कि हमारे सभी विमान सुरक्षित हैं। सिर्फ तीन पुराने मिग-21 विमान ही नुकसान में आए थे, राफेल को खरोंच तक नहीं आई है। फिर भी चीन-पाक प्रोपेगेंडा चलता रहा।

संबंधित खबरें

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ने का फैसला

लद्दाख पर चीन को भारत का दो टूक जवाब, MEA बोला- इनकार से नहीं बदलेगा सच

कन्नौज में पूर्व BJP सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल

‘कांग्रेस ने CEC को मंत्री और राज्यपाल बनाया’, राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार

Recommended Stories