Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

इंदौर में EV चार्जिंग बनी मौत का कारण, आग से 7 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

जहां एक तरफ दुनिया तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रही है, वहीं इंदौर में एक दर्दनाक हादसा हो गया चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से एक इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

परिवार में मेहमान आए थे, रात में ही हुआ हादसा

मनोज पुगलिया के बड़े बेटे के अनुसार, परिवार में रिश्तेदार आए हुए थे। उनकी बहन, मामा की बेटी और उनके बच्चे भी उसी रात घर पर मौजूद थे। दुर्भाग्य से रात के दौरान ही यह हादसा हो गया, जिससे पूरा परिवार शोक में डूब गया।

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, सिलेंडर फटने से बढ़ी तबाही

पुलिस के मुताबिक, देर रात घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलती हुई घर के अंदर पहुंच गई। घर में रखे गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए और एक के बाद एक धमाके होने लगे। विस्फोट इतने तेज थे कि मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

सरकार ने दिए जांच के आदेश

इस घटना पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इसे बेहद गंभीर और अलार्मिंग बताया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाए और पूरी जांच के बाद एक सख्त एसओपी तैयार की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories