IPL 2026आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स में होगी भिड़ंत, कौन जीतेगा देखना होगा दिलचस्प

IPL 2026 का चौथा मुकाबला मंगलवार को Punjab Kings और Gujarat Titans के बीच खेला जाएगा। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांनपुर महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

गिल vs अय्यर की कप्तानी पर नजर

इस मुकाबले में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की कप्तानी खास चर्चा में रहेगी। दोनों ही खिलाड़ी बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में अक्सर नजरअंदाज किए जाने के कारण यह मुकाबला उनके लिए खुद को साबित करने का मौका भी है।

गुजरात की मजबूत ओपनिंग जोड़ी

गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी ताकत उसकी ओपनिंग जोड़ी है। गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी एक बार फिर टीम को मजबूत शुरुआत देने के लिए तैयार है। पिछले सीजन सुदर्शन टीम के टॉप स्कोरर रहे थे।

पंजाब की उम्मीदें अय्यर पर टिकीं

पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन भी काफी कुछ कप्तान श्रेयस अय्यर पर निर्भर करेगा। अय्यर का आईपीएल रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह कई टीमों को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं। पिछले सीजन उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए थे।

हेड टू हेड मुकाबला बराबरी का

दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं। इससे साफ है कि दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी की रहने वाली है।

पंजाब की टीम दिख रही संतुलित

पंजाब की बल्लेबाजी में प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस और मार्को यानसन टीम को संतुलन देते हैं, जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल अहम भूमिका निभाएंगे।

गुजरात के लिए बटलर का फॉर्म चिंता

गुजरात के लिए जोस बटलर का हालिया फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि टीम के पास राशिद खान, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा जैसे मजबूत गेंदबाज मौजूद हैं।

मौसम बना सकता है खेल में बाधा

मुल्लांपुर में बारिश की लगभग 25% संभावना जताई गई है। तापमान 18 से 34 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे मैच के दौरान मौसम अहम भूमिका निभा सकता है। कुल मिलाकर, यह मुकाबला दो मजबूत टीमों के बीच होने वाला है, जहां कप्तानी, बल्लेबाजी और गेंदबाजी तीनों विभागों में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और बेन ड्वारशस।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

संबंधित खबरें

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

Recommended Stories

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!