खाने का स्वाद बिगड़ा तो IPL क्रिकेटर और रिटायर्ड IPS ने कुक को बनाया बंधक, कुक ने लगाए मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

IPL खिलाड़ी शशांक सिंह
IPL खिलाड़ी शशांक सिंह

IPL क्रिकेटर शशांक सिंह, उनके रिटायर्ड IPS पिता और ड्राइवर के खिलाफ भोपाल में कुक से कथित मारपीट, बंधक बनाने और गाली-गलौज के आरोप में FIR दर्ज, पुलिस जांच जारी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के क्रिकेटर Shashank Singh और उनके रिटायर्ड IPS पिता Shailesh Singh के खिलाफ भोपाल में गंभीर आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में परिवार के ड्राइवर को भी सह-आरोपी बनाया गया है। मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित मेंदोरी गांव के आवास का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, रीवा निवासी 31 वर्षीय विपेंद्र सिंह तोमर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें एक परिचित के माध्यम से ₹15,000 मासिक वेतन, रहने-खाने की सुविधा और भविष्य में सरकारी नौकरी दिलाने के आश्वासन पर रसोइए के तौर पर काम पर रखा गया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नौकरी शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद खाने की गुणवत्ता को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की गई और मानसिक दबाव बनाया गया। जब उन्होंने काम छोड़कर रीवा लौटने की इच्छा जताई तो उनका मोबाइल फोन कथित तौर पर छीन लिया गया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सकें।

पीड़ित का आरोप है कि अपनी सुरक्षा के लिए उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल परीक्षण में चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है।

रातीबड़ पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में अश्लील गाली-गलौज, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और समान इरादे से अपराध करने जैसी धाराएं शामिल की गई हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपों पर शशांक सिंह या उनके पिता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के निष्कर्ष और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित खबरें

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का चौकाने वाला दावा, 2020 की रिपोर्ट में क्या था?

Asian Games 2026: यशवीर सिंह ने जीता सिल्वर, रोहित यादव को ब्रॉन्ज, जैवलिन में भारत का डबल पोडियम

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, PM मोदी और ओम बिरला ने किया नमन

Asian Games 2026: गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर में जीता सिल्वर, विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड

‘सोनू’ ने ‘दुपट्टा तेरा नौ रंग दा’ पर किया जबरदस्त डांस, पलक सिंधवानी का वीडियो वायरल

Recommended Stories