भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

ईरान के लिए बड़ा झटका, सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की इजराइल हमले में मौत

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की इजराइल हमले में मौत हो गई है उनकी मौत का ऐलान इजराइली डिफेंस सिस्टम की ओर से मंगलवार को कर दिया गया था और ईरान ने इस बात की पुष्टि रात में की। लारिजानी अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक लारिजानी की मौत तब हुई जब वो अपनी बेटी से मिलने तेहरान के बाहरी इलाके में गए हुए थे।

अली लारिजानी की मौत ईरान के लिए बड़ा झटका
अली लारिजानी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार रह चुके थे। सुरक्षा और सैन्य फैसलों में उनकी भूमिका बेहद अहम मानी जाती थी उनकी मौत को ईरान के लिए एक बड़ा रणनीतिक नुकसान माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में लारिजानी के बेटे मोर्तेजा लारिजानी, उनके कार्यालय प्रमुख अलीरेज़ा बायात और कई बॉडीगार्ड्स की भी मौत हुई है। इस घटना ने ईरान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिकी-इजराइली हमलों में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा को नया नेता चुना गया है लेकिन जानकारियों के मुताबिक मोजतबा भी घायल हैं और इसलिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा हुआ है तो ऐसे में लारिजानी ही जंग का नेतृत्व कर रहे थे अब उनकी मौत ने ईरान की नेतृत्व संरचना को और कमजोर कर दिया है।

कूटनीति और सैन्य रणनीति में लारिजानी की रही अहम भूमिका
लारिजानी न सिर्फ सैन्य रणनीति बल्कि कूटनीति में भी मजबूत पकड़ रखते थे उनके प्रयासों से सऊदी अरब और ईरान के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद सुलझा था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी उनके करीबी संबंध थे। इजराइल द्वारा ईरान के कई शीर्ष कमांडरों को निशाना बनाए जाने के बाद अब देश के पास विकल्प सीमित होते जा रहे हैं। लारिजानी की मौत के बाद यह सवाल उठ रहा है कि ईरान अब किस तरह जवाब देगा और क्या वह अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुकेगा या फिर नई रणनीति के साथ सामने आएगा

संबंधित खबरें

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने बनाया नया रिकॉर्ड, 36 टेस्ट में ही किया MS धोनी का रिकार्ड ध्वस्त

अक्षय खन्ना बने असुरों के गुरु, महाकाली का खौफनाक टीजर आउट

‘गिरगिट भी शर्मा जाए…’ रायबरेली में CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत

दिवाली 2026 पर शुरू होगा Koffee With Karan 9, सलमान खान होंगे पहले मेहमान

आरक्षण हटाओ आंदोलन और महिला रिजर्वेशन पर सियासी लड़ाई, क्या है पूरा विवाद? जानिए वजह और मुख्य बातें।

Recommended Stories