भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

तापसी पन्नू पर भड़कीं कंगना रनौत, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर साधा निशाना

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच पुरानी अनबन फिर चर्चा में है। कंगना ने तापसी पर निशाना साधते हुए ‘सस्ती कॉपी’ कहा और बाद में पोस्ट डिलीट कर दी।
कंगना रनौत

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच पुरानी अनबन को फिर से हवा दे दी है। दरअसल, हाल ही में तापसी ने एक इंटरव्यू में कंगना को लेकर अपनी राय रखी थी। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर तापसी पर निशाना साधते हुए दो इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कीं और उनके बैकग्राउंड और उनकी परवरिश पर भी सवाल उठाए। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों स्टोरी डिलीट कर दीं।

कंगना ने तापसी को कहा ‘सस्ती कॉपी’

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर स्टोरी लगाते हुए लिखा- तापसी का नाम लिए बिना उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ कहा। उन्होंने लिखा कि एक ‘सस्ती कॉपी’ अपनी आने वाली बी-ग्रेड फिल्म के प्रमोशन में लगी है, लेकिन मीडिया में चर्चा फिर भी कंगना रनौत की हो रही है।

अभिनेत्री ने आगे तापसी की परवरिश और उनके माता-पिता पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर किसी विवाद में दूसरे लोगों के माता-पिता को शामिल नहीं करतीं, लेकिन इस बार मैं उसके मां-बाप से पूछना चाहती हूं कि वो किसी ओरिजिनल को जन्म क्यों नहीं दे सकते थे, जैसे मेरे मां-बाप ने किया? सस्ती कॉपी क्यों पैदा की? कोशिशों पर मुझे खेद है।”

कंगना रनौत

अपनी दूसरी स्टोरी में तापसी के बयान से जुड़ा एक न्यूज़ आर्टिकल साझा किया। इसमें उन्होंने अपनी परवरिश और परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है, लेकिन वह अकेली नहीं हैं। कई लोग जो शहरों के बाहरी इलाकों में खराब माहौल वाले छोटे किराए के घरों में पले-बढ़े हैं और जिनकी पृष्ठभूमि और आय संदिग्ध रही है। वे अक्सर मेरी परवरिश पर सवाल उठाते हैं और मेरे माता-पिता और बैकग्राउंड को बदनाम करते हैं, जबकि वे एक जाने-माने राजपूत जमींदार परिवार से हैं और पढ़े-लिखे, प्रतिष्ठित माता-पिता ने पाला-पोसा है। जीरो से शुरुआत करना मेरी अपनी पसंद थी, तो इसके लिए मेरे माता-पिता पर हमला क्यों?”

तापसी ने कंगना रनौत के बयान पर क्या कहा?

अभिनेत्री इन दिनों अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स फिल्म ‘गंधारी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कंगना के साथ अपने पुराने विवाद पर बात की।

तापसी ने कहा कि वह कंगना से कभी नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा कि विवाद शुरू होने के समय भी दोनों की मुलाकात नहीं हुई थी और आज भी वह उनसे नहीं मिली हैं।

तापसी ने यह भी कहा कि कंगना के बारे में उनकी राय उनकी अपनी परवरिश और सोच को दिखाती है, जबकि कंगना की राय उनके अपने विचार हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए इतना काफी है कि वे खुद तय कर सकें कि कौन किस तरह की सोच और पृष्ठभूमि से आता है।

2019 से चल रही है दोनों की अनबन

कंगना और तापसी के बीच विवाद कई साल पुराना है। दोनों के बीच अनबन की शुरुआत करीब 2019 में हुई थी। उस समय कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को ‘कंगना की सस्ती कॉपी’ कहा था।

इसके बाद नेपोटिज्म और बॉलीवुड में आउटसाइडर्स को लेकर बहस के दौरान दोनों के बीच बयानबाजी और बढ़ गई। कंगना ने तापसी को लेकर कई बार तीखी बातें कही थीं।

हालांकि, इतने सालों से चल रहे इस विवाद के बावजूद तापसी ने हालिया इंटरव्यू में कहा कि अगर मौका मिले तो वह कंगना से दोस्ती करने के लिए तैयार हैं। अब दोनों के बीच फिर शुरू हुई इस जुबानी जंग पर फैंस की नजर बनी हुई है।

संबंधित खबरें

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

Recommended Stories

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर