करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भड़कीं सबा पटौदी, बोलीं- ‘अंदाजा लगाना बंद करो’

करीना कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं। हालांकि, करीना की टीम ने साफ कर दिया है कि ये खबरें पूरी तरह गलत हैं। अब इस पूरे विवाद पर उनकी ननद सबा पटौदी ने भी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स की क्लास लगाई है।

फैंस ने लगाया प्रेग्नेंसी का अंदाजा

दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब करीना कपूर को मुंबई में जिम से बाहर निकलते देखा गया। पैपराजी से बचाने के लिए करीना की टीम के एक मेंबर ने उनके आगे छाता लगा दिया। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कई लोगों ने दावा किया कि करीना अपना बेबी बंप छुपा रही हैं और वह तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

ननद सबा पटौदी ने लगाई ट्रोलर्स को लताड़

अफवाहों को बढ़ता देख सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी करीना के सपोर्ट में उतरीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “यह सिर्फ एक खराब कैमरा एंगल या खराब हेयर-डे हो सकता है। लोग इतनी बड़ी बात कैसे सोच लेते हैं?” सबा ने बताया कि करीना हाल ही में एयरपोर्ट पर एकदम स्लिम और स्टाइलिश लुक में नजर आई थीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर बेवजह अंदाजे न लगाएं।

सोहा अली खान को लेकर कही यह मजेदार बात

सबा पटौदी ने मजाकिया अंदाज में अपनी बहन सोहा का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “मैं तो अपनी बहन सोहा अली खान को दूसरे बच्चे के लिए मनाने की कोशिश कर रही हूं। काश यह सच होता, लेकिन सोहा यह बात सुनकर मुझे मार ही डालेगी।”

‘जियो और जीने दो’

अपने मैसेज के आखिर में सबा ने लोगों को दूसरों की प्राइवेसी का सम्मान करने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, “जियो और जीने दो। कुछ चीजों को प्राइवेट ही रहने देना चाहिए।” बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 2016 में हुआ था। वहीं, छोटे बेटे जहांगीर अली खान यानी जेह का जन्म 2021 में हुआ।

संबंधित खबरें

‘यूपी चुनाव की लड़ाई फिर 80-20 पर आई’, सीएम योगी का अखिलेश की PDA पर कसा तंज

राहुल-प्रियंका के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज, आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने का आऱोप

PM मोदी के राजनीतिक सफर के 25 वर्ष: ‘CM पद की शपथ लेते समय नहीं सोचा था कि यहाँ तक आऊंगा’

ECI ने उजागर की पूरी टाइमलाइन: राहुल गांधी के धरना प्रदर्शन पर आयोग का सवाल, ‘4 बजे तक क्यों नहीं मिला कोई अनुरोध?’

‘खानदान में जन्म लेने भर से PM नहीं बन सकते, जनादेश चाहिए तो सेवा कीजिए’, राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला

Recommended Stories