Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन का स्पष्टीकरण: अन्नक्षेत्र में एलपीजी की कोई कमी नहीं, कर्मचारी का बयान निराधार


Kashi Vishwanath Temple से जुड़ी एक खबर पर मंदिर प्रशासन ने अपनी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने अन्नक्षेत्र में एलपीजी की कमी को लेकर सामने आए एक कर्मचारी के बयान को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।

दरअसल 11 मार्च को अन्नक्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारी रवि ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि एलपीजी की कमी के कारण अन्नक्षेत्र में समस्या हो रही है और भक्तों को मिलने वाले भोजन की मात्रा कम की जा रही है। इस बयान के सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने तत्काल स्पष्टीकरण जारी किया।

मंदिर प्रशासन के अनुसार रवि संगठन में केवल एक सामान्य कार्यकर्ता हैं। उनका अन्नक्षेत्र से कोई वेतन संबंध नहीं है और न ही उन्हें किसी प्रकार का आधिकारिक प्रतिनिधित्व करने का अधिकार दिया गया है।

प्रशासन ने बताया कि रसोई व्यवस्था और अन्नक्षेत्र का संचालन पूरी तरह सामान्य और सुचारू रूप से चल रहा है। इस संबंध में पहले ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी की ओर से आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है।

मंदिर प्रशासन का कहना है कि संभवतः संबंधित कर्मचारी ने कैमरे के सामने बोलने के उत्साह या असावधानी में यह बयान दे दिया, जो वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाता।

प्रशासन ने मीडिया संस्थानों और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के बयान के आधार पर भ्रम या सनसनी न फैलाएं और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

संबंधित खबरें

भारत अपडेट ने देशभर के दर्शकों तक अपनी पहुंच का दायरा और बढ़ा दिया है।तेज,

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आयशा टाकिया आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। ‘टार्जन: द

पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला

आईपीएल 2026 में एक बेहद रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन पर फैंस के लिए खास तोहफा

अक्षय तृतीया हिन्दू धर्म का एक अत्यंत शुभ पर्व है, जो इस वर्ष 19 अप्रैल

अमेरिका और इजराइल ने मिलकर मंगलवार को ईरान के खर्ग द्वीप पर हमला किया है।

राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले के कारण कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे

यूपी की सियासत इन दिनों फिल्मी रंग धुरंधर-2 में नजर आ रही है। हाल ही